किसानों को भा रहा है छत्तीसगढ़ का मॉडल!

Follow न्यूज्ड On  

 रायपुर, 3 दिसंबर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ में गरीब और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की चल रही मुहिम देश के अन्य हिस्सों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 दीगर राज्यों के अधिकारी व किसान यहां का भ्रमण करने आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे यहां से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अपनाए गए मॉडल को अपने यहां भी अमल में लाना चाह रहे हैं। राज्य में चल रहे प्रयासों को जानने और समझने तमिलनाडु के किसानों का दल यहां आया। इस दल के किसानों ने गांव में पहुंचकर गोठान को देखा, धान खरीदी की प्रक्रिया को जाना और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी समझा।

तमिलनाडु से आए किसानों के दल में विमलनाथन (कावेरी किसान संघ के सचिव), चेयरन, खलियापेरमाल, स्वामीनाथन, सरगोपन, आऱ एस़ बालाजी और विश्वनाथन शामिल रहे, जिन्होंने यहां कई गांवों का दौरा किया।

दल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “रायपुर जिले के सारागांव धान खरीदी केन्द्र का भ्रमण किया। जहां किसानों से भी बातचीत की। यहां धान खरीदी की पूरी व्यवस्था कम्प्यूटरीकृत है। किसानों को तत्काल ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। इसके अलावा पूरी व्यवस्था पारदर्शी है। जबकि तमिलनाडु में तीन से 15 दिन का समय लग जाता है। इसके अतिरिक्त वहां दलालों से भी किसानों को दिक्कत होती है। धान खरीदी केन्द्र में भ्रमण के दौरान पता चला कि धान की अच्छी कीमत मिलने के बाद बड़ी संख्या में यहां किसान धान बेचने आते हैं, जबकि तमिलनाडु में कई बार किसानों को व्यापारियों को धान बेचना पड़ जाता है।”

तामिलनाडु के किसानों के दल ने कहा कि धान की कीमत 2500 रुपये कुंटल निर्धारित करने से किसानों को बड़ी राहत मिली है, वहीं सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र के वादे को भी पूरा किया। इससे लोगों में संतोष का भाव है।

इतना ही नहीं धान से इथेनाल बनाने के लिए प्लांट लगने की चर्चा भी देश के अन्य हिस्सों में है। इन किसानों ने अपने राज्य तामिलनाडु की समस्याओं का जिक्र किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम की चर्चा कई हिस्सों में है। गांव-गांव में गोठान बनाए जा रहे हैं। इन गोठान में जहां निराश्रित जानवरों को आश्रय मिल रहा है, वहीं फसलों को होने वाले नुकसान पर रोक लगी है। इतना ही नहीं इन गोठान में महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इसके अलावा जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

तामिलनाडु के इस दल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया, “राज्य में धान से इथेनाल बनाने का प्लांट लगाने जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर भी किया जा चुका है। दो किलो धान से एक लीटर इथेनाल बनेगा। इससे किसानों को धान की अच्छी कीमत मिलेगी, वहीं विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। इथेनाल बनाने से धान के संग्रहण के लिए गोदाम की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।”

राज्य में सत्ता बदलाव के बाद ग्रामीण विकास की कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया है। किसानों का जहां दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ हुआ, वहीं छत्तीसगढ़ी उत्पाद को देश में और दुनिया के अन्य देशों में बाजार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धान की 2500 रुपये प्रति कुंटल के हिसाब से खरीदी हो रही है। महिलाएं रोजगार पा रही हैं। यही कारण है कि कई राज्यों के प्रशासनिक अमले के अधिकारी यहां की योजनाओं को समझने आ चुके हैं। अब यहां की स्थिति को देखने-समझने किसान भी आ रहे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022