किसानों को गुलाम बनाने वाले कानून से भाजपा के खिलाफ बना जनआंदोलन : अखिलेश

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 29 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाने वाला कानून भाजपाई सत्ता के विरुद्ध जनआंदोलन का मुख्य कारण बन गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा बहुमत के बल पर विपक्ष की अनदेखी कर रही है। किसानों के खिलाफ जो काला कानून पास किया है। उसे नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा। यही कानून भाजपा के खिलाफ जनआंदोलन का मुख्य कारण बना है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे प्रचार की अब हर दिन पोल खुल रही है। मंडियों में काम करने वाले लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। किसान भी मारे-मारे घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों किसान हितों के विरोध की है। उसने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने, लागत से डेढ़ गुना ज्यादा फसल की कीमत देने तथा कर्जमाफी के वादे किए थे। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि किसानों से भाजपा राज में जबरन जमीनें छीनी जा रही हैं। उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।

–आईएएनएस

वीकेटी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022