मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं को नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना श्रेस्कर रहेगा। आलस्य में वृद्धि होने के आसार हैं। हफ्ते के मध्य में कुछ समस्याएं तथा मतभेद संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य सामान्य तौर पर चलते रहेंगे। धन को लेकर स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी। संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं को किसी प्रकार की मानसिक अशांति बनी रह सकती है। दैनिक बोल-चाल में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। मकान-जमीन से जुड़े मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। धन का व्यय तथा व्यर्थ की यात्रा संभव है।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं को नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्तिथियां अच्छी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन ठीक रहेगा तथा व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। हफ्ते के अंत में भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं को गुप्त धन या सट्टा, लॉटरी माध्यम से धन मिल सकता है। नौकरी व व्यापारिक स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता सफलता वाला रहेगा। हफ्ते के अंत में किसी यात्रा का योग बन सकता है।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआती दिनों में शारीरिक व मानसिक तकलीफ हो सकती है। आपने अगर नौकरी से संबंधित कोई इंटरव्यू दिया है तो उसमें सफलता मिल सकती है। हफ्ते के मध्य में जिन कार्यो से लाभ की उम्मीद जागी थी, वह अपूर्ण रह सकती है। व्यर्थ के कार्यो में समय व धन नष्ट करने से बचें। धन की स्थिति ठीक और सामान्य रहेगी।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं के परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े जातकों के लिए अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। हफ्ते का मध्य भाग कुछ दिक्कतें देने वाला हो सकता है। आप धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल सामान्य बना रहेगा। अगर बेरोजगार हैं तो नौकरी के नए रास्ते खुल सकते हैं और रोजगार में हैं तो चल रही नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक/जातिकाओं को कार्यो में रुकावट मिल सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। धन को लेकर चल रही कोई डील आपके पक्ष में आ सकती है। आपके भाइयों को तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य बना रह सकता है। धन का खर्च बढ़ सकता है। सकारात्मक बने रहें, लाभ होगा। आपको कोई उपहार मिल सकता है।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातक/जातिकाओं का नौकरी व व्यवसाय में स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। मध्य भाग में शारीरिक कष्ट से परेशान रह सकते हैं। धनलाभ को लेकर स्थिति बढ़िया बनी रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा तथा विद्यार्थियों को अपने कार्यो में मनमाफिक परिणाम मिल सकता है। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक/जातिकाओं का वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा बना रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी-पेशा वाले जातकों के कार्य सुचारु रूप से होते रहेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ परेशानी हो सकती है। आप व्यर्थ की यात्राओं से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर तकलीफ बनी रह सकती है। संतान से मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को कुछ परेशानी मिल सकती है।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं के लिए धनलाभ की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी। हफ्ते के मध्य में मानसिक तनाव अधिक हो सकता है, संभलकर रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लग सकती है। कुछ खर्चो की अधिकता से आप परेशान रह सकते हैं।
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं का कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रहीं दिक्कतें इस हफ्ते खत्म हो सकती हैं। माता से मतभेद होने की संभावना बन सकती है। धन का लाभ रुकवटों के साथ पूर्ण हो सकता है। खान-पान के मामले में सतर्कता रखें। आलस्य से बचें, सफल रहेंगे।
(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं)
प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं. 91-6261231618
मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम
वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशंतिज्योतिष डॉट कॉम
–आईएएनएस
एसजीके/एमएनएस
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…