कमल संदेश यात्रा : लखनऊ में शर्मा, वाराणसी में योगी ने दिखाई हरी झंडी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ/वाराणसी, 17 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश बाईक रैली को आज सूबे के 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इसका नेतत्व पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने किया। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बाईक पर सवार होकर कमल संदेश रैली का नेतृत्व किया, वहीं इलाहाबाद के फूलपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाइक रैली का हिस्सा बने।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “हमारे पास मोदी सरकार की साढ़े चार सालों की उपलब्धियां हैं। इन साढ़े चार सालों में देश के अंदर एक नया वातावरण बना है। काशी की सड़कों का जो विकास साढ़े चार साल में हुआ है, उससे काशी को एक नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में काशी में देश के पहले जलमार्ग का शुभारंभ किया है। आज काशी के माध्यम से कई सारी योजनाएं दुनिया तक पहुंच रही हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए हमारी सरकार विकास योजनाएं चला रही है, प्रदेश की भाजपा सरकार में हर किसी का उत्थान हो रहा है।

बस्ती में आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल व सांसद हरीश द्विवेदी उपस्थित रहे। वहीं चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय तो कन्नौज में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल बाइक पर सवार होकर रैली कर रहे हैं।

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चौधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डॉ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, कांता कर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा के साथ-साथ सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बने।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022