कंबोडियाई विपक्षी नेता की नजरबंदी हटाई गई

Follow न्यूज्ड On  

नोम पेन्ह, 10 नवंबर (आईएएनएस)| दो साल से घर में नजरबंद रहे कंबोडियाई विपक्षी नेता केम सोखा को आखिरकार नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। नोम पेन्ह कोर्ट ने यह जानकारी दी। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोखा को ऐसे वक्त रिहा किया गया है जब इससे एक दिन पहले कंबोडियन नेशनल रेस्क्यू पार्टी के सह-संस्थापक सैम रेनसे कंबोडिया लौटने की कोशिश में मलेशिया पहुंचे थे। वह पेरिस में स्व-निर्वासित जीवन बीता रहे हैं।

नोम पेन्ह म्यूनशिपल कोर्ट ने अपने बयान में कहा, सोखा को इस शर्त पर रिहा गया है कि वे देश से बाहर नहीं जाएंगे, न ही राजनीति में शामिल होंगे और किसी भी समन पर प्रतिक्रिया जरूर देंगे।

उन्हें देशद्रोह के आरोप में 4 सितंबर 2017 को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित माना जा रहा था। एक साल के प्री-ट्रायल कैद के बाद उन्हें पिछले सितंबर में जमानत पर रिहा कर दिया गया और घर पर नजरबंद कर दिया गया था।

वहीं रेनसे ने काफी समय पहले ही देश के स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कंबोडिया लौटने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्हें गुरुवार को पेरिस से बैंकॉक के लिए थाई एयरवेज की उड़ान में चढ़ने नहीं दिया गया।

शनिवार को उनके कुआलालंपुर लौटने के पश्चात एमपी नुरुल इज्जाह ने रेनसे को मंगलवार को होने वाले मलेशियाई संसदीय बैठक में आमंत्रित किया। हालांकि इस बात पर अभी खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने इस आमंत्रण को स्वीकार किया है या नहीं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022