हैचबैक सेगमेंट (Hatchback Segment) की कारों को भारत में खासा पसंद किया जाता है अगर आप भी इस सेगमेंट की कार खरीदने का प्लान बना रहे तो आज हम आपको बताते हैं हैचबैक कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड बारे में।
यहां पर हैचबैक सेगमेंट की कारों के वेटिंग पीरियड की पूरी जानकारी दी गयी है। आप भी अपनी मनपसंद पर चल रहे वेटिंग पीरियड के बारे में जान सकते हैं।
शहर | मारुति स्विफ्ट | हुंडई ग्रैंड आई10 | फोर्ड फिगो | फोर्ड फ्री स्टाइल |
दिल्ली | 3 सप्ताह | 0 | 0 | 0 |
बैंगलुरु | 45 दिन | 10 दिन | 45 दिन | 1 माह |
मुंबई | 0 | 0 | 1 माह | 0 |
हैदराबाद | 0 | 0 | 20 दिन | 20 दिन |
पुणे | 1 माह | 0 | 0 | 0 |
चेन्नई | 0 | 10 दिन | 0 | 0 |
जयपुर | 0 | 12 दिन | 8 दिन | 8 दिन |
अहमदाबाद | 15 दिन | 0 | 0 | 0 |
गुरुग्राम | 15 दिन | 20 दिन | 0 | 0 |
लखनऊ | 12 दिन | 20 दिन | 20 दिन | 20 दिन |
कोलकाता | 6 सप्ताह | 5 दिन | 1 माह | 1 माह |
सूरत | 20 दिन | 2 सप्ताह | 0 | 0 |
गाजियाबाद | 1 माह | 4 सप्ताह | 10 दिन | 10 दिन |
चंडीगढ़ | 0 | 2 सप्ताह | 10 दिन | 10 दिन |
पटना | 0 | 2 सप्ताह | 15 दिन | 15 दिन |
कोयंबटूर | 3 सप्ताह | 0 | 1 माह | 1 माह |
फरीदाबाद | 45 दिन | 20 दिन | 1 माह | 1 माह |
इंदौर | 6 सप्ताह | 12 दिन | 0 | 0 |
नोएडा | 6 सप्ताह | 15 दिन | 0 | 0 |
हुंडई ग्रैंड आई10 (Hyundai Grand i10): ग्राहकों के लिए इस कार पर दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोयंबटूर में कोई वेटिंग पीरियड नहीं दिया जा रहा है। गाजियाबाद शहर में ग्राहकों को इस कार पर 4 हफ्ते का वेटिेंग पीरियड दिया जा रहा है।
मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift): ग्राहकों को इस कार की तुरंत डिलीवरी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़ और पटना में दी जा रही है। वहीं, बैंगलुरु, कोलकाता, फरीदाबाद, इंदौर और नोएडा के ग्राहकों को 6 सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।
फोर्ड फिगो और फ्री स्टाइल (Ford Figo and Free Style): बैंगलुरु को छोड़कर फोर्ड की दोनों हैचबैक के लिए ग्राहकों को एक जैसा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। यह वेटिंग पीरियड की अवधि इस पूरी लिस्ट में सबसे ज्यादा है। देरी से डिलेवरी पाने वाले अन्य शहरों में कोयम्बटूर, कोलकाता और फरीदाबाद शामिल हैं। वहीं, दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर और नोएडा में इन कारों की तुरंत डिलेवरी मिलना कहीं हद तक संभव है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…