Onam 2020: इस दिन से शुरू हो रहा है ओणम महोत्सव, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Follow न्यूज्ड On  

Onam 2020: ओणम (Onam) महोत्सव दक्षिणी भारत के राज्य केरल का सबसे खास त्योहार में से एक है। इस त्योहार का दसवां व अंतिम दिन बेहद खास होता है, जिसे थिरुवोणम (Thiruvonam) कहते हैं। मलयालम कैलेंडर के अनुसार जब चिंगम माह में श्रावण/थिरुवोणम नक्षत्र प्रबल होता है, तब थिरु ओणम की पूजा की जाती है।

इस बार ये खास पर्व शुक्रवार, 21 अगस्त से शुरू होकर, 2 सितंबर तक चलेगा। हालांकि ओणम का मुख्य पर्व सोमवार, 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ओणम का त्योहार फसल (Grains) काटकर घर लाने की खुशी में अपने आराध्य का विशेष आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। इसलिए ओणम कई मायनों में खास पर्व है।

ओणम 2020 का शुभ मुहूर्त

-ओणम महोत्सव का प्रारंभ- शुक्रवार, 21 अगस्त

-थिरुवोणम नक्षत्रं आरम्भ- अगस्त 30, 2020 को 13:52:20 से

-थिरुवोणम नक्षत्रं समाप्त- अगस्त 31, 2020 को 15:04:17 पर

-ओणम महोत्सव का अंतिम दिन- बुधवार, 2 सितंबर

ओणम पर्व का धार्मिक महत्व

इस त्योहार से जुड़ी एक विशेष मान्यता ये है कि इसी दौरान राजा बलि पाताल लोक से अपनी प्रजा की सुध लेने आते हैं। पौराणिक काल में राजा बलि केरल के राजा हुआ करते थे। उनके शासनकाल में केरल की प्रजा बहुत खुशहाल और समृद्ध थी। इसलिए इतिहास में राजा बलि को महादानी और महाबली भी कहा गया है।

शास्त्रों में राजा बलि के शौर्य और उनके साहस को लेकर भी कई गाथाओं का वर्णन भी किया गया है। एक कहावत के अनुसार, एक समय ऐसा भी बताया गया है, जब राजा बलि ने अपने बल से तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमाया था जिसके बाद स्वंय भगवान विष्णु को उनसे युद्ध करने के लिए अवतार लेना पड़ा था।

भगवान विष्णु ने राजा बलि से उनका सारा राज्य लेते हुए उन्हें पाताल लोक भेज दिया था। भगवान विष्णु से निवेदन के बाद, राजा बलि को ये वरदान मिला कि वो साल में एक दिन पृथ्वी पर अपनी प्रजा को देखने आ सकते हैं, और इसी विशेष दिन को ओणम के नाम से आज जाना जाता है। राजा के आने की खुशी में इस दिन केरल के लोग महोत्सव मनाते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022