Bihar Assembly Election 2020: जानिए बिहार के किस जिले में कब होगी वोटिंग, यहां जानें पूरी डिटेल

Follow न्यूज्ड On  

Bihar Assembly Election 2020: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान  28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान  7 नवंबर को होगा। वहीं इस बार चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार चुनाव में इस बार काफी तब्दीली देखने को मिलेगी। इस बार चुनाव में 7 करोड 79 लाख वोटर है । 3 करोड़ 79 लाख पुरूष वोटर और 3 करोड 39 लाख महिला वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। हालांकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा।  इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी।

हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे। इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे।  इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा।

इसके अलावा पोलिंग बूथ पर सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा। 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे।

पहले चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव

भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में पहले चरण के दौरान चुनाव होंगे।

दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव

उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में दूसरे चरण में चुनाव होंगे।

तीसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव

बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में —-तारीख को चुनाव होंगे। पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में तीसरे चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे।

आपको बता दें कि इससे पिछले विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न कराए गए थे। लेकिन इस बार कोरोना और बाढ़ के चलते कम चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस बार के बिहार चुनाव में कोविड 19 संक्रमित मरीजों, दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही है।

This post was last modified on September 25, 2020 3:14 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022