कैंसर की रोकथाम करती है पत्ता गोभी, जानें इसके अन्य फायदे

Follow न्यूज्ड On  

पत्ता गोभी का इस्तेमाल मुख्य रूप फ़ास्ट फ़ूड जैसे बर्गर, चाउमीन आदि में होता है। फ़ास्ट फ़ूड में पत्ता गोभी को बड़े चाव से खाने वाले लोग घर पर बनी इसकी सब्जी से मुंह बनाते हैं। लेकिन यह सामान्य सी दिखने वाली पत्ता गोभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

पत्ता गोभी को बंद गोभी भी कहा जाता है। यह साल भर उपलब्ध होती है और इसे सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसे पका कर या कच्‍चा सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। इसमें क्लोरीन और सल्फर नामक मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन, आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते है। पत्ता गोभी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सेहत का ध्यान रखती है। आइये जानते हैं कि कैसे पत्ता गोभी का सेवन से सेहत का ध्यान रखा जा सकता है।

पत्ता गोभी के स्वास्थ्य लाभ

पेट का रखे ध्यान

पत्ता गोभी का सेवन पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। यह पेट साफ रखने में बहुत कारगर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है, जो पेट की समस्याओं को दूर रख स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। इसमे बहुत ज्‍यादा रेशा होता है, जिसकी वजह से पाचन क्रिया अच्‍छे से होती है और कब्‍ज की समस्‍या कभी नहीं हो पाती।

कैंसर की रोकथाम

कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन पत्तागोभी का सेवन इसके खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। इसमें मौजूद डिनडॉलीमेथेन (DIM), सिनीग्रिन, ल्‍यूपेल, सल्‍फोरेन और इंडोल – 3 – कार्बीनॉल (13 C) जैसे लाभदायक तत्‍व कैंसर के बचाव में सहायक होते हैं ।

एंटी – फ्लैममेट्रोरी प्रॉपर्टी

पत्ता गोभी में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में सूजन आदि को कम करता है। इसके सेवन से बॉडी में बीटा केराटिन बढ़ जाता है, जिससे आंखे सही रहती हैं और मोतियाबिंद का खतरा कम होता है।

इम्‍यूनिटी बढ़ाने में मददगार

अगर नियमित रूप से पत्ता गोभी का सेवन किया जाए, तो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। इसमें मौजूद विटामिन शरीर को लाभ पहुंचा उइम्‍यूनिटी सिस्‍टम को मजबूर करते हैं।


गर्मियों में सबसे लाभदायक फल तरबूज, जानें इसके फायदे


वजन घटाने में सहायक

पत्ता गोभी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने के साथ- साथ वजन घटाने में भी सहायता करती है। कैलोरी की कम मात्रा होने के कारण इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता। मोटापे से परेशान लोगों को पत्ता गोभी का जूस पीने से काफी फायदा होता है।

मांसपेशियों के दर्द से राहत

पत्‍ता गोभी में लैक्टिक एसिड की काफी कम मात्रा पाई जाती है, जिस कारण से इसका सेवन मांसपेशियों के चोटिल होने और उसे रिकवर करने में काफी सहायक साबित होता है।

अल्‍माइजर को करे कम

पत्‍ता गोभी के सेवन से अल्‍माइजर जैसी समस्‍याएं दूर हो जाती है। इसमें मौजूद विटामिन अल्‍माइजर की समस्‍या से छुटकारा दिलाते हैं।

पेप्टिक अल्‍सर के इलाज में सहायक

पेप्टिक अल्‍सर के इलाज में भी पत्ता गोभी काफी लाभदायक होती है। इसमें ग्‍लूटामाइन होता है जो अल्‍सर विरोधी होता है। इसके सेवन से पेप्टिक अल्‍सर के रोगियों में यह समस्या दूर हो जाती है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022