Rajendra Prasad Birthday: जानें क्या थी राजेन्द्र बाबू और पंडित नेहरू के बीच तकरार की वजह?

Follow न्यूज्ड On  

राजेन्द्र प्रसाद आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म बिहार जीरादेई में 3 दिसंबर 1884 को हुआ था। उनके पिता का नाम महादेव सहाय तथा माता का नाम कमलेश्वरी देवी था।

उनके पिता संस्कृत एवं फारसी के विद्वान थे एवं माता धर्मपरायण महिला थीं। राजेन्द्र बाबू बचपन में जल्दी सो जाते और सुबह जल्दी उठकर अपनी मां को भी जगा दिया करते थे अत: उनकी मां उन्हें रोजाना भजन-कीर्तन, प्रभाती सुनाती थीं।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के छपरा के जिला स्कूल से हुई थीं। मात्र 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा प्रथम स्थान से पास की थी। इसके बाद कोलकाता के प्रसिद्ध प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लेकर उन्होंने लॉ के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उन्हें हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली एवं फारसी भाषा का भी ज्ञान था।

राजेन्द्र बाबू का विवाह लगभग 13 वर्ष की उम्र में राजवंशीदेवी से हो गया था। उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहा और उनके अध्ययन तथा अन्य कार्यों में उस वजह से कभी कोई रुकावट नहीं आई। एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए उनका पदार्पण भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन हो गया था। राजेन्द्र बाबू अत्यंत सौम्य और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति थे। हर एक वर्ग के व्यक्ति उन्हें सम्मान देते थे। उनका कार्यकाल भारत के राष्ट्रपति के रूप में 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक का रहा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का 28 फरवरी 1963 को निधन हो गया था।

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और राजेन्द्र बाबू के बीच तकरार के किस्से काफी चर्चित हैं। इन दोनों के बीच सोमनाथ मंदिर को लेकर तकरार हुआ था। जवाहर लाल नेहरू ने 1933 में महात्मा गांधी को एक पत्र में लिखा था, “जैसे जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई है धर्म के प्रति मेरी नज़दीकी कम होती गई है।”

नेहरू ने 1936 में अपनी आत्मकथा में लिखा, “संगठित धर्म के प्रति हमेशा मैंने दहशत ही महसूस की है। मेरे लिए हमेशा इसका मतलब अंधविश्वास, पुरातनपंथ, रूढ़िवादिता और शोषण से रहा है जहाँ तर्क और औचित्य के लिए कोई जगह नहीं है।”

साल 1950 में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने नेहरू की इच्छा के ख़िलाफ़ गुजरात में सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह में जाने का फ़ैसला किया था। ये वही मंदिर था जिसे 10वीं सदी में महमूद गज़नवी ने नेस्तानुबूद करके लूट लिया था।

राजेंद्र प्रसाद के सोमनाथ जाने का नेहरू ने इस आधार पर विरोध किया था कि एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के शासनाध्यक्ष को इस तरह के धार्मिक पुनरुत्थानवाद के साथ अपने को नहीं जोड़ना चाहिए। प्रसाद नेहरू की इस सलाह से सहमत नहीं हुए थे और मंदिर में जाने का फैसला लिया था।

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022