Sapna Choudhary Husband: जानें कौन हैं डांस क्वीन सपना चौधरी के पति वीर साहू

Follow न्यूज्ड On  

Sapna Choudhary Husband: हरियाणवी डांस क्वीन और बॉलीवुड डांसर सपना चौधरी के मां बनने की खबर ने उनके सभी को हैरान कर दिया। दरअसल सपना के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही सपना को और उनके परिवार को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सपना के बेटे के जन्म से उनका पूरा ​परिवार काफी खुश है।

सपना के मां बनने की पुष्टि खुद उनकी मां नीलम चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि सपना ने एक स्वस्थ और सुंदर बेटे को जन्म दिया। वहीं अब उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर सपना चौधरी ने किस शख्स से शादी की। कौन है वो खुशकिस्मत इंसान जिसे सपना ने अपने हमसफ़र चुना है? तो चलिए जानते हैं-

सपना चौधरी ने वीर साहू से शादी की है। वीर साहू मूल रूप से हांसी से संबंध रखते हैं। वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान हैं, यहां कई लोग उन्हें बब्बू मान के नाम से भी पुकारते है। काफी लंबे समय से सपना और वीर साहू को लेकर खबरें सामने आ रही​ थीं।

वीर साहू के परफॉर्मेंस देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। सपना और वीर साहू को कई बार एक साथ स्टेज शो करते देखा जा चुका है। वीर साहू को शुरूआत से ही सिंगिंग का शौक रहा है। इसी की वजह से उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई तक को बीच में ही छोड़ दी और सिंगिंग को अपने करियर के चुना।

वीर साहू अपनी फिटनेस का भी खासा ध्यान रखते हैं। एक खबर के मुताबिक वह कितने भी बिजी क्यों न हो, लेकिन फिटनेस को लेकर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। वहीं सपना की तरह ही वीर साहू भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अपडेट्स करते रहते हैं।

This post was last modified on October 7, 2020 11:38 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022