जानें भारत में अक्सर क्यों आ जाता है Bird Flu? ये है इसके पीछे की बड़ी वजह

Follow न्यूज्ड On  

कोरोना (Corona) ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है। कई देशों में शुरू हुए टीकाकरण ने लोगों के अंदर एक अलग उम्मीद जगाई है। लेकिन अब देश में बढ़ रहे बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामलों ने एक बार फिर लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दी है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल हर संभव कदम उठाने को कहा है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि यह फ्लू इंसानों और अन्य पालतू पशु पक्षियों में फैल सकता है। ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि भारत में अक्सर बर्ड फ्लू क्यों आ जाता है?

भारत समेत पूरी दुनिया में बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंजा कई दशकों से फैल रहा है। साल 2006 में भारत में इसका पहला हमला हुआ। तब से लेकर अबतक भारत में बर्ड फ्लू के चार बड़े हमले हुए। पहला हमला साल 2006 में, दूसरा हमला साल 2012 में, तीसरा हमला साल 2015 में और चौथा हमला इस साल यानी 2021 में।

आंकड़ो को देखें तो भारत में बर्ड फ्लू हमेशा साल के अंत में यानी ठंडी के मौसम में ही फैलता आया है। इसके अधिकांश मामले सितंबर या अक्टूबर से फरवरी-मार्च के बीच सामने आते रहे हैं। बता दें कि भारत में भारत में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने के दो मुख्य वजह है, पहला प्रवासी पक्षियों द्वारा और दूसरा संक्रामक वस्तुओं के माध्यम से।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की मानें तो भारत में बर्ड फ्लू का ज्यादातर संक्रमण प्रवासी पक्षियों के वजह से ही फैलता है। इसके बाद संक्रामक वस्तुओं से। उदाहरण के तौर पर कोई व्यक्ति, कपड़ा, सामान, खाने-पीने की वस्तुएं संक्रमित इलाके से देश के अंदर आए हों। साल 2005 में ही भारत सरकार ने बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए एक्शन प्लान बना लिया था। तब से इसी प्लान को अपडेट कर फॉलो किया जाता है।

बता दें कि साल 1997 में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला इंसान मिला था, जबकि इंसानों से इंसानों को बर्ड फ्लू होने का पहला मामला साल 2003 में चीन में सामने आया था। एक शोध के अनुसार बर्ड फ्लू वायरस पक्षियों और मुर्गियों के लिए तो जानलेवा होता ही है, साथ ही यह इंसानों के लिए भी खतरे से भरा होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1997 तब से लेकर अब तक इससे संक्रमित होने वाले करीब 60 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए कोरोना की तरह इस वायरस से भी लोगों को बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022