कोहली को भगवान बताने वाला सूर्यकुमार का पुराना ट्वीट वायरल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूर्यकुमार यादव का पुराना ट्वीट, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं, वो वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार ने आईपीएल-13 में बुधवार रात नाबाद 79 रनों का पारी खेल मुंबई इंडियंस को बेंगलोर के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई।

यह पारी तब आई जब चयनकर्ताओं ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सूर्यकुमार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना।

सूर्यकुमार का ट्वीट मार्च-2016 का है जिसमें उन्होंने लिखा, बड़ी जिम्मेदारी। जहां दबाव होता है। मैंने भगवान को भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते देखा है। विराट कोहली।

सूर्यकुमार की पारी ने मुंबई को दो अहम अंक दिला उसके अंकों की संख्या 16 कर दी और इसी के साथ मुंबई ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

टीम में चयन न होने के बाद सूर्यकुमार के पक्ष में कई लोग बोले थे।

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट कर सूर्यकुमार को धैर्य रखने की सलाह दी थी।

शास्त्री ने लिखा था, सूर्य नमस्कार। मजबूत रहिए और धैर्य रखिए सूर्यकुमार यादव।

शास्त्री का यह ट्वीट सूर्यकुमार की बेंगलोर के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के बाद आया था।

मुंबई के कप्तान केरन पोलार्ड ने भी कहा था कि सूर्यकुमार को जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिलेगी।

पोलार्ड ने कहा था, वह अपने आप में कहीं न कहीं निराश तो होंगे कि उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की नीली जर्सी नहीं पहनी है। वह लगातार बेहतर होते जा रहे हैं।

–आईएएनएस

एकेयू/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022