पेटा इंडिया के ‘पर्सन ऑफ द इयर’ चुने गए विराट कोहली

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है। जानवरों की दशा में सुधार करने के लिए कोहली ने कई काम किए हैं। उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था।

मालती नामक हाथी को कथित तौर पर आठ पुरुषों ने पीटा भी था। कोहली ने पेटा इंडिया को 1960 में लागू हुए पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम का उपयोग करने में मदद की। कोहली कथित तौर पर बेंगलुरू में जानवरों के लिए स्थित एक शेल्टर का भी दौरा कर चुके हैं।

पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशन के निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, “विराट कोहली जानवरों के अधिकारों को समर्थन देते हैं और जैसे भी हो सके उनके खिलाफ हो रहे क्रूरता को रोकने का प्रयास करते हैं। पेटा इंडिया सभी से उन्हें फॉलो करने और जरूरतमंद जानवरों को समर्थन करने की मांग करता है।”

इससे पहले, यह पुरस्कार शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के.एस. पनिकर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसे लोगों को मिल चुका है।

This post was last modified on November 20, 2019 4:46 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022