Kolebira Result 2019 LIVE: कोलेबिरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी 11 हजार मतों से जीते

Follow न्यूज्ड On  

Kolebira Assembly Seat Result: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं।कोलेबिरा विधानसभा सीट (Kolebira Assembly Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी 11 हजार मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के सुजन जोजो को हराया। इस सीट पर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे।

Kolebira Assembly Seat Jharkhand Election Result 2019:

कोलेबिरा विधानसभा सीट (Kolebira Assembly Constituency) का इतिहास

यह सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड पार्टी (JP) उम्मीदवार एनोस एक्का ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मनोज नगेसिया को बड़े अंतर से हराया था। यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए।

2005 के चुनाव में यहां से जनक्रांति पार्टी के एनोस एक्‍का विधायक चुने गए। अगले दोनों चुनाव 2009 और 2014 में भी एनोस एक्‍का विधायक बने, लेकिन इस बार वह झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2018 के उपचुनाव में यहां पर कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की। कांग्रेस नेता नमन बिक्सल कोनगाड़ी (Naman Bixal Kongari) यहां से विधायक चुने गए।

कोलेबिरा विधानसभा सीट का समीकरण

कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,88,443है, जिनमें पुरुष मतदाता 95,387 और महिला मतदाता 93,056 हैं। पिछले चुनाव में 65.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां 76.11 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति (ST) की है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लोगों की तादाद 7.12 फीसदी है।

कोलेबिरा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं मौजूदा विधायक एनोश एक्का की बेटी और झारखंड पार्टी (JKP) उम्मीदवार आईरीन एक्का (25 वर्ष) ने एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है। कांग्रेस के टिकट पर पूर्व विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मैदान में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर कोलेबिरा सीट से चुनावी अखाड़े में हैं।

Kolebira Assembly Seat Voting Date:

कोलेबिरा विधानसभा सीट पर मतदान : 7 दिसंबर, 2019

Kolebira Assembly Seat Counting Result Date:

कोलेबिरा विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Kolebira Constituency Seat Winner 2014 :

कोलेबिरा विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखंड पार्टी के एनोस एक्का

List of Polling Stations in Kolebira Assembly

कोलेबिरा विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

एनोस एक्का, झारखंड पार्टी- 48,978

मनोज नगेसिया, भाजपा- 31,835

हार का अंतर – 17,143

Kolebira Assembly Seat Candidates List:  कोलेबिरा विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • आईरीन एक्का – झारखंड पार्टी
  • नमन बिक्सल कोनगाड़ी – कांग्रेस
  • सुजन जोजो – भाजपा
  • अनिल कंडुलना – राष्ट्रीय सांगिल पार्टी
  • डेविड पवन केरकेट्टा – निर्दलीय
  • दीपक केरकेट्टा – झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक
  • प्यारा – निर्दलीय
  • शिवचन मांझी – निर्दलीय
  • सुरेंद्र सिंह – BSP

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Kolebira Assembly 2014 Result

This post was last modified on December 23, 2019 2:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022