कोलकाता में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का शो रद्द

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)| कोलकाता के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का शो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित है।

फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर, मनमोहन सिंह का और अक्षय खन्ना, संजय बारू का किरदार निभा रहे हैं।

मध्य कोलकाता के चांदनी चौक इलाके के हिंद सिनेमा में कुछ दर्शकों ने बताया कि शो पहले दिन स्क्रीनिंग के 10 मिनट बाद ही रद्द कर दिया गया।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षा कारणों के चलते ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की दोपहर की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई क्योंकि हॉल के बाहर एक समूह द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।”

उन्होंने यह नहीं बताया कि फिल्म का अगला शो दिखाया जाएगा या नहीं।

राज्य के युवा कांग्रेस नेतृत्व ने दावा किया कि फिल्म मनमोहन सिंह और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के लिए अपमानजनक है। उन्होंने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की।

बंगाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शादाब खान ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म का शीर्षक ही अपमानजनक है। मनमोहन सिंह को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बताकर फिल्म निर्माता क्या कहना चाहते हैं? कोलकाता में युवा कांग्रेस के 100 के करीब कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अच्छी बात है कि स्क्रीनिंग रोक दी गई है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म की स्क्रीनिंग को जबरन रद्द कराना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन हो सकता है, उन्होंने कहा कि फिल्म ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं की भावनाओं के आहत होने के कारण ही यह प्रदर्शन किया गया। हम हालांकि अभी यहां किसी और प्रदर्शन की योजना नहीं बना रहे हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022