कोलकाता में गणतंत्र दिवस पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रंखला बनाई

Follow न्यूज्ड On  

 कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)| जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोगों ने गर्व से तिरंगा लहराते हुए कोलकाता शहर के उत्तर से दक्षिण की तरफ 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई।

 इन लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को रद्द करने की मांग की व भारतीय संविधान को कायम रखने का संकल्प लिया। किसी भी राजनीतिक संबद्धता या बैनर के बगैर प्रतिभागी दोपहर से पहले शहर के 15 स्पोर्ट्स में एकत्र हुए। यह इनके जमा होने के लिए निर्धारित जगह थी और घड़ी में ठीक 12 बजे एक दूसरे के हाथ पकड़कर इन्होंने मानव श्रृंखला बनाई।

शीर्ष पेशवरों जैसे चिकित्सक, वकील, शिक्षक व प्रोफेसर से लेकर दूसरे के घरों में खाना बनाने व बर्तन धोने से जीविका कमाने वाले लोगों ने, सभी ने इसमें भाग लिया। इसमें कुछ के हाथों में तिरंगा था, जबकि अन्य के सीने पर राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ था।

15 मिनट की मानव श्रृंखला उत्तरी कोलकाता के श्यामबाजार में प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से दक्षिण में जादवपुर विश्वविद्यालय तक फैली हुई थी।

सभी समुदायों के एक धार्मिक मंच युनाइटेड इंटरफेथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सिटिजंस ऑफ कोलकाता के तरफ से इसका आयोजन किया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022