कोलंबिया में विरोध प्रदर्शनों के बीच 3 की मौत, 98 हिरासत में

Follow न्यूज्ड On  

बोगोटा, 23 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रपति इवान डुके की सामाजिक और आर्थिक नीतियों के विरोध में कोलंबिया के आसपास के कई शहरों में सोशल मूवमेंट्स द्वारा आहूत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के एक दिन में कम से कम तीन लोग मारे गए और 98 को हिरासत में लिया गया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस शुक्रवार को रक्षा मंत्री कार्लोस होम्स ट्रूजिलो ने अपनी रिपोर्ट में विरोध प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी, जो रात के समय हिंसक हो गए और बोगोटा में 20 अरब से अधिक पेसो (करीब 58 लाख डॉलर) का नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा, “दिनभर प्रदर्शन बिना किसी समस्या को चला, कुछ मामलों में हिंसक तत्वों ने गंभीर नुकसान पहुंचाया। पिछले कुछ घंटों में अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के बीच बुनावेंटुरा में दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की।”

अधिकारी ने कहा कि ये मौतें शहर के एक शॉपिंग मॉल को लूटने की कोशिश में हुईं, जबकि वाले डेल कॉका के दक्षिण-पश्चिमी कोलम्बियाई प्रांत के कैंडेलारिया में एक अन्य शख्स की मौत हुई।

विरोध कर रहे हजारों कोलम्बियाई लोगों की भीड़ गुरुवार को बोगोटा, कैली, मेडेलिन और अन्य बड़े शहरों की सड़कों पर जमा हो गई।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 31 कोलम्बियाई प्रांतों की 350 नगर पालिकाओं में 253,000 के करीब लोगों ने 622 गतिविधियों में मार्च से लेकर रैलियों निकालने तक अन्य प्रकार के आंदोलनों में भाग लिया।

ट्रुजिलो ने कहा कि 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 207 को उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में ले जाया गया, जबकि आठ नाबालिगों को पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कुल 151 सदस्य – 148 सैनिक और 3 पुलिस अधिकारी -देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दिन घायल हुए। दिन में 122 नागरिक भी चोटिल हुए।

बोगोटा के मेयर एनरिक पेनालोसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 265 ट्रैश कंटेनर को नुकसान पहुंचाने, पुलिस स्टेशन और सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों पर हमला करने पर राजधानी में 24 लोगों को पकड़ा गया है।

मेयर ने कहा कि 20 अरब पेसो से ज्यादा का नुकसान हुआ है और नुकसान के संबंध में बाद में आगे का मूल्यांकन किया जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022