कोरोना काल में कार्यकर्ताओं के राहत कामों की भाजपा ने मांगी जानकारी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। कोरोना काल में भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की हर संभव मदद करने का दावा किया जा रहा है। इस मदद में जनमानस की हर तरह की मदद शामिल रही है। अब पार्टी ने इन्हीं कामों को जांचने के लिये एक ब्यौरा बनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत भाजपा कोरोना काल के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कामों का लेखा-जोखा ले रही है।

इस सिलसिले में भाजपा महासचिव अरुण स्िंाह ने सभी राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन प्रभारियों को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों जरूरतमन्दों को भोजन कराने, मास्क बनाने और वितरण करने, पीएम केयर्स फंड में योगदान देने,आरोग्य सेतु को डाउनलोड कराने का पूरा ब्यौरा केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही कोरोना योद्धाओं का अभिनन्दन, प्रवासी मजदूरों की सहायता और अन्य सेवा के कामों की सूची भी उपलब्ध करायी जाए।

पत्र में प्रदेश नेताओं को कहा गया है कि पार्टी ने जो भी सेवा के कार्य चलाये हैं, उनका डॉक्यूमेंटेशन भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराए। इसके तहत सहायता और राहत से संबंधित चयनित 20 फोटो और 20 जानकारियां ईमेल के जरिये भेजी जाएं। उसके साथ ही राज्य या जिले स्तर पर कोई विशेष प्रकार के कार्य पार्टी द्वारा किये गए हों तो उसका भी अनुभव केन्द्रीय कार्यालय से साझा किया जाए।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी के चुनिंदा एक करोड़ कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 5 जरूरत मंद लोगों को भोजन कराने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही पार्टी ने कार्यकर्ताओं को घरों में बने मॉस्क, हैंड सेनिटाइजर बांटने और आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने को भी कहा था। अब पार्टी इन्हीं सभी गतिविधियों की जानकारी लेना चाहती है ताकि इस बात की वास्तविक जानकारी मिल सके कि वास्तव में कितने लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला। इस रिपोर्ट का मूल्यांकन कर पार्टी राहत काम की सच्चाई जानेगी और इसके मुताबिक आगे की रणनीति अख्तियार करेगी।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022