कोरोना को लेकर नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)| कोरोना वायरस के प्रकोप और दहशत के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पोस्टर व डिजिटल स्क्रीन पर संदेश के जरिए जागरूक किया जा रहा है। सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जगह-जगह सेनिटाइजर रखे गए हैं और स्टाफ को मास्क दिए गए हैं। संक्रमित मरीजों के लिए यहां आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक ने आईएएनएस को बताया कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद माइक से उद्घोषणा कराई जा रही है। पोस्टर लगाए गए हैं और डिजिटल स्क्रीन पर बताया जा रहा है कि कोरोना को लेकर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज के कोराना संक्रमित होने का पता चलता है, तो उसे तुरंत स्टेशन पर बने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया जाता है। स्टेशन पर इन दिनों स्वछता पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। स्टेशन के दफ्तरों को भी सेनिटाइज किया जा रहा है। रेलिंग व सरफेस एरिया है, जिसे यात्री बार-बार छूते हैं, उसे भी तुरंत-तुरंत साफ कराया जा रहा है। हाथ धोने के लिए जगह-जगह सेनिटाइजर रखे गए हैं और स्टाफ को लगाने के लिए मास्क दिए गए हैं।

सीपीआरओ ने कहा कि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में कितना गिरावट हुई है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जब कोई यात्री टिकट रद्द करवाता है तो फॉर्म में यह नहीं लिखा रहता कि टिकट क्यों रद्द करवा रहा है। इसलिए कोरोना वायरस की वजह से कितने टिकट रद्द करवाए गए हैं, यह आंकड़ा बताना अभी मुश्किल है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 83 तक पहुंच गई है। केरल के बाद अब दिल्ली में भी एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। तेजी से फैल रहे इस वायरस से बचाव के लिए दिल्ली सहित कई राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखा गया है। सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022