कोरोना से अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्मा कांचीबोटला का निधन, मोदी ने जताया दुख

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)| अमेरिका में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। अकेले अमेरिका में कोरोना ने अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख को पार हो गयी है, तो 80,910 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच कोरोना वायरस की चपेट में आने से अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो अमेरिका में कोरोना से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कांचीबोटला के निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि, भारतीय पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम और भारत और अमरीका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

उधर दुनिया भर में कोरोना की चपेट में आने से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,328 हो गयी है। स्पेन में 13,897 लोगों की इस बिमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127 हो गया है।

इधर, कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया है। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022