कोरोना संकट में भाजपा ने बांटे पौने पांच करोड़ नमो टिफिन

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 27 मई (आईएएनएस)। कोरोना संकट में भाजपा ने प्रदेश में लगभग पौने पांच करोड़ नमो टिफिन और नमो किट के माध्यम से भोजन व राशन उपलब्ध कराया है। पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए गए सेवा कार्यो में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनाए रखने में नियमित आनलाइन समीक्षा बैठकें कारगर सिद्घ हुई और डिजिटल क्रान्ति का महत्व समझ में आया।

उप्र भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने जिला व क्षेत्रीय अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राहत व सेवा कार्यों को ब्यौरा इकट्ठा किया। गत दस दिनों से 200 से अधिक केंद्रों पर प्रवासी श्रमिकों की मदद का चलायी जा रहीं मुहिम की जानकारी भी ली। इस मैराथन समीक्षा बैठक में जो आंकड़े सामने आए वो काफी उत्साहर्वद्घक थे।

स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया, “प्रदेश में चार करोड़ 31 लाख 43 हजार सात सौ 48 जरूरतमंदों को नमो टिफिन के जरिए भोजन तथा 38 लाख 64 हजार 47 लोगों को राशन की नमो किट उपलब्ध करायी गई। संक्रमण से बचाव को कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक घरों में तैयार 90 लाख 44 हजार 24 मास्क वितरित किए गए।”

संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बताया, “संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता में भी कार्यकर्ता पीछे नहीं रहे। सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों को पालन करते हुए दो करोड़ से अधिक मोबाइल फोनों में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में जुटे लगभग दस लाख से अधिक लोगों को धन्यवाद व अभिनंदन पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रदेश से पीएम केयर फंड में लगभग दस लाख कार्यकर्ताओं के प्रयास से 60 करोड़ रुपये की धनराशि भी जुटायी गई।”

उन्होंने बताया, “प्रवासी मजदूरों की मदद को चलाए विशेष अभियान में 11 लाख 33 हजार से अधिक लोगों को भोजन पानी की व्यवस्था की।”

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दो लाख 17 हजार प्रवासी मजदूरों को मास्क प्रदान किए। साथ ही 50 हजार से अधिक जरूरतमंदों को चप्पलें प्रदान कर उनके सफर को आसान बनाने का प्रयास भी किया गया।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022