कोरोनावायरस बड़ी समस्या, मजबूत कदम उठाए सरकार : राहुल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर कहा कि कोरोनावायरस एक बड़ी समस्या है, और उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि इस बाबत मजबूत कदम जल्द नहीं उठाए गए, तो भारतीय अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी। राहुल ने एक ट्वीट किया, “मैं बार-बार यह दोहराता रहूंगा.. कोरोनावायरस एक बड़ी समस्या है। इसे नजरअंदाज करना समाधान नहीं है। सरकार यदि ऐसी ही उदासीनता दिखाती रही तो भारतीय अर्थव्यवस्ता नष्ट हो जाएगी।”

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को फिर से गिरावट के बाद राहुल की यह टिप्पणी सामने आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसक्स में गिरावट देखी गई, जो अगले 45 मिनट तक बनी रही।

बीएसई सेंसेक्स 3,000 अंकों की गिरावट के साथ 30,000 के मार्क से नीचे पहुंच गया। वर्तमान में यह 3,090.62 अंकों (9.43 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 29,687.52 पर बना हुआ है। पहले दिन यह 32,778.14 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को इसने सबसे कम 29,564.58 अंक को छुआ।

निफ्टी 966.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,624.05 पर बना हुआ है, जो पहले दिन की तुलना में 10.07 प्रतिशत की गिरावट है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को भी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि केंद्र कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है।

राहुल ने कहा, “कोई तैयारी नहीं है। सरकार सो रही है। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि देश में कोविड-19 फैल रहा है। इसके विनाशकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। एक राष्ट्र के रूप में हम दुर्घटना के राजमार्ग की ओर बढ़ रहे हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022