कोविड-19 : अफरीदी का समर्थन करने पर युवराज-हरभजन को लेकर बंटा ट्विटर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के कोविड-19 में लोगों की मदद करने को सराहा था। अब इन दोनों को लेकर ट्विटर आपस में बंट गया है। कुछ लोग अफरीदी का समर्थन करने पर इन दोनों को सराह रहे हैं तो कुछ इन दोनों की आलोचना कर रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने अफरीदी के समर्थन में ट्वीट किए थे।

ट्विटर पर बुधवार को हैशटैग शेमऑनयुवीभज्जी ट्रेंड कर रहा था इसके आलावा हैशटैग आईस्टैंड विदयुवी भी ट्रेंड कर रहा था।

एक यूजर ने लिखा, “हां, इंसानियत पहले है। उस इंसान का समर्थन करना जो भारत और भारतीय सेना के बारे में फालतू बातें करता है, हां इंसानियत पहले है लेकिन क्यों ये लोग आतांकवादियों का समर्थन करने लगे। हैशटैग शेमऑनयुवीभज्जी।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसे समय में जब आयात बंद है और हमारे संसाधन भी कम पड़ रहे हैं ऐसे में युवराज और हरभजन का अफरीदी को दान देने के लिए कहना, लगता है कि इन दोनों का नाम उस सूची से हटा देना चाहिए जो हमें प्रेरित करते हैं।”

ट्विटर पर इन दोनों का समर्थन भी किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, “उन्होंने सिर्फ दान देने की अपील की है। यह आपकी मर्जी है कि आप दान दें या नहीं दें। शाहिद अफरीदी ने भी युवीकैन संस्था के लिए दान दिया था। इंसानियात पहले को सलाम। हैशटैग आईस्टैंडविदयुवी हैशटैग वीआरविद युवी।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022