कोविड-19 : भारत में 2.56 लाख से अधिक मामले, 7,135 लोगों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का दैनिक आंकड़ा सोमवार तक 9 हजार 983 रहा, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2.56 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में 206 नई मौतों के साथ ही कोरोनावायरस के मामलों की संख्या भी 9 हजार 983 के दैनिक आंकड़े के साथ बढ़कर 2 लाख 56 हजार 611 हो गई है।”

वैश्विक आंकड़े की बात की जाए तो स्पेन को पीछे करते हुए इस नई संख्या के साथ भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “वर्तमान में कम से कम 1 लाख 25 हजार 381 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 24 हजार 94 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी के चलते 7 हजार 135 लोगों की अब तक जान गई है।”

अकेले रविवार को कम से कम 4 हजार 975 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। भारत की रिकवरी दर 48.35 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.89 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र कुल 85 हजार से अधिक मामलों के साथ भारत का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या देश के कुल आंकड़े का 36 प्रतिशत 85 हजार 975 है। इसके बाद 31 हजार 667 मामलों के साथ तमिलनाडु, 27 हजार 654 मामलों के साथ दिल्ली और 19 हजार 592 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने नवीनतम अपडेट जारी किए। डब्ल्यूएचओ कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, दुनिया भर में सोमवार सुबह तक कोरोना महामारी के मामलों की कुल संख्या 67 लाख 99 हजार 713 रही, जबकि मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 7 हजार 388 हो गया।

वहीं, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 19 लाख 42 हजार 363 मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 91 हजार 758 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 67 हजार 73 और ब्रिटेन 2 लाख 87 हजार 621 मामलों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022