Covid-19 in India : भारत में सामने आए एक दिन में 6 हजार से अधिक कोविड-19 मामले

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली । भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नए चरण 4.0 (Lockdown 4.0) में प्रतिबंधों में ढील के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को नवीनतम आंकड़े जारी करते हुए कहा, “पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 6,088 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार 447 हो गया है।”

मंत्रालय ने कहा कि तीन दिनों तक लगातार 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, गुरुवार को 24 घंटे में 5 हजार 609 मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कुल 66 हजार 330 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं। पिछले 24 घंटों में कम से कम 148 लोगों ने महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद से कुल मृतकों की संख्या भी बढ़कर 3 हजार 583 हो गई है।

वहीं, उपचार के बाद पूर्ण रूप से ठीक हुए कुल 48 हजार 534 लोगों को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 3 हजार 233 लोग पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए।

भारत में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कुल 3 हजार 345 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में एक दिन में 64 नई मौतें भी हुईं हैं। अब तक यहां कुल 41 हजार 642 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि इनमें से 11 हजार 726 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

गुजरात को पिछाड़ते हुए तमिलनाडु अब दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 776 नए मामले देखने को मिले, जिसके बाद से कुल आंकड़ा 13 हजार 967 हो गया। राज्य में महामारी के चलते अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, गुजरात में 368 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 12 हजार 905 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 571 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से यहां यह संख्या 11 हजार 659 हो गई है। दिल्ली में पिछले चार दिनों से लगातार 500 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

पांच हजार से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में 6 हजार 227 मामलों के साथ राजस्थान, 5 हजार 981 मामलो के साथ मध्य प्रदेश और 5 हजार 515 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश का स्थान है।

वहीं, पश्चिम बंगाल (3,197), आंध्र प्रदेश (2,647), पंजाब (2,028), तेलंगाना (1,699), बिहार (1,982), जम्मू एवं कश्मीर (1,449), कर्नाटक (1,605), ओडिशा (1,103) और हरियाणा (1,031) एक हजार से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले अन्य प्रमुख राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं।

एक हजार से कम मामलों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केरल (690), झारखंड (290), चंडीगढ़ (217), असम (203), त्रिपुरा (173), छत्तीसगढ़ (128) और उत्तराखंड (146) शामिल हैं।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मामले बढ़कर 25 तक पहुंच गए हैं। गोवा में अब 52 मामले हैं। कोविड-19 संक्रमण के बेहद कम मामले सामने आने वाले पुडुचेरी में भी अब धीरे-धीरे मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, यहां अब तक कुल 20 मामले सामने आए हैं।

–आईएएनएस

This post was last modified on May 22, 2020 2:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022