कोविड-19 के मद्देनजर आयुष डॉक्टरों की सेवाएं लेने पर विचार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आयुष डॉक्टरों की सेवा ली जा सकती है। हरियाणा सरकार इस विषय पर जल्द निर्णय ले सकती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, “कोविड-19 के मद्देनजर, राज्य सरकार आयुष डॉक्टरों की सेवाएं लेने पर विचार कर रही है ताकि लोगों को निर्बाध गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जा सकें। इसके लिए इन डाक्टरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री मनोहर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सांसदों, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ कोविड-19 के मदेनजर उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आयुष डॉक्टरों की सेवाओं को लेने पर भी बल दिया है।”

हरियाणा में लगभग 13,500 लोगों को निगरानी में रखा गया है। पॉजिटिव कोरोना वायरस के मरीजों के संपर्क में आए 817 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 546 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। वर्तमान में राज्य में केवल 20 पॉजिटिव मामले हैं। अभी तक हरियाणा में 33 पॉजिटिव मामले आए हैं और इनमें से 13 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हरियाणा में कोरोनावायरस के सबसे अधिक रोगी मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से आए थे। यहां जांच के उपरांत 10 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि, उपचार के बाद अब इन 10 कोरोना रोगियों में से 9 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

हरियाणा सरकार ने राज्य में 14 स्थानों पर 3000 बेड क्षमता वाले कोविड-19 अस्पताल स्थापित किए गए हैं। हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल यह 3000 बेड रिजर्व रखे गए हैं। यहां कोरोना वायरस के रोगियों के उपचार संबंधी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022