कोविड-19 : संरा ने अमेरिका को 250000 सर्जिकल मास्क दिए

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 29 मार्च (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र ने (यूएन) आमतौर पर गरीब देशों को स्वास्थ्य सहायता देने की अपनी छवि के उलट, इस बार दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक अमेरिका को 250,000 सर्जिकल मास्क दान किए हैं।

कोरोना ने गरीब देशों की तुलना में अब तक अमीर देशों को अधिक प्रभावित किया है। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लेसियो ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दान स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र को उनके बहुत जरूरी दान के लिए धन्यवाद देता हूं। इस लड़ाई में न्यूयॉर्क के लोग और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एक साथ खड़े हैं।”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ये मास्क, न्यूयॉर्क शहर में चिकित्सा पेशेवरों को दिए जाएंगे, जो कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए बिना थके साहस, निस्वार्थ के साथ काम कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क शहर में शनिवार रात तक कोरोना के 30,765 कन्फर्म मामले सामने आ चुके थे और शहर को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा संबंधी चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022