कोविड-19: वैश्विक आंकड़ा 53 लाख के पार, 3 लाख 42 हजार से अधिक मौतें

Follow न्यूज्ड On  

वाशिंगटन, 24 मई। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 53 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 42 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर में रविवार को सुबह तक कुल 53 लाख 09 हजार 698 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 42 हजार 078 रही।”

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 97 हजार 087 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 22 हजार 605 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 47 हजार 398 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 35 हजार 882 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 58 हजार 504 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 35 हजार 290 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 29 हजार 327 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 82 हजार 36 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 79 हजार 986 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 55 हजार 686 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 33 हजार 521 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 31 हजार 423 मामलों के साथ भारत और 1 लाख 15 हजार 754 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 757 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 735 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 678 मौतों के साथ स्पेन, 28 हजार 218 मौतों के साथ फ्रांस और 22 हजार 13 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं।

This post was last modified on May 24, 2020 11:19 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022