कोविड-19 : विश्व में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,02,753 हुई

Follow न्यूज्ड On  

वॉशिंगटन,11 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोनावायरस संक्रमण क चलते पूरे विश्व में मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 2 हजार 753 हो गई है, जबकि महामारी से संक्रमित हुए व्यक्तियों का कुल आंकड़ा 16 लाख के पार पहुंच गया है। अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पूरे विश्व में शनिवार सुबह तक कुल 16 लाख 98 हजार 416 लोग महामारी से संक्रमित थे, जबकि अब तक उपचार के बाद पूर्ण रूप से ठीक हुए कुल तीन लाख 76 हजार 677 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक पांच लाख एक हजार 301 मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष स्थान पर है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: एक लखा 58 हजार 273, एक लाख 47 हजार 577 और एक लाख 25 हजार 931 मामलों के साथ स्पेन, इटली और फ्रांस हैं।

सबसे अधिक मौतों के मामले में कुल 18,849 मौतों के साथ इटली पहले, जबकि कुल 18,769 मौतों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। वहीं, महामारी के चलते स्पेन और फ्रांस में क्रमश: कुल 16,081 और 13,197 मौतें हुईं हैं।

हालांकि, पिछले साल दिसंबर में चीन से दुनियाभर में फैली इस महामारी (कोविड-19 संक्रमण) से यहां 3,343 मौतों सहित कुल 83,003 मामले सामने आए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022