कोविंद, मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत और दुनिया भर की महिलाओं को शुभकामनाएं। महिलाएं समाज की मुख्य आधार हैं, अपने परिवारों और हमारे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। आइए हम हर महिला और हर लड़की के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का प्रयास करें।”

प्रधानमंत्री ने ‘नारी शक्ति’ की भावना को सलाम किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, हम अपनी अदम्य ‘नारी शक्ति’को सलाम करते हैं। हमें कई निर्णय लेने पर गर्व है, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया है। प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार उपलब्धियों पर गर्व है। न्यू इंडिया फॉर नारी शक्ति।”

एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में प्रगति करने और देश को आगे ले जाने के लिए महिलाओं की सराहना की।

अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। इस साल का विषय ‘बैलेंस फॉर बेटर’ (बेहतर के लिए संतुलन) है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022