क्राइस्टचर्च हमले की वीडियो शेयर करने वाले किशोर को जमानत नहीं

Follow न्यूज्ड On  

क्राइस्टचर्च, 18 मार्च (आईएएनएस)| यहां की एक अदालत ने 15 मार्च को क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में हुए हमले का वीडियो शेयर करने के आरोपी एक 18 वर्षीय किशोर को जमानत देने से इनकार कर दिया। हमले को अंजाम देने वाले बंदूकधारी ने इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की थी। इसमें 50 लोग मारे गए।

समाचार पत्र द न्यूजीलैंड हेराल्ड के मुताबिक, किशोर पर दो आरोप लगाए गए हैं। पहला आरोप वीडियो शेयर करने के लिए और दूसरा ‘लक्ष्य पूरा हुआ’ के संदेश और ‘चरम हिंसा भड़काते हुए’ जैसे अन्य संदेशों के साथ मस्जिद के हमले की तस्वीर पोस्ट करने के लिए लगाया गया है।

किशोर को आज क्राइस्टचर्च डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया और उसका नाम प्रकाशित नहीं करने की मंजूरी मिल गई। हालांकि, न्यायाधीश स्टीफन ओ ‘ड्रिसकोल द्वारा जमानत के उसके अनुरोध को खारिज कर दिया गया।

पुलिस ने कहा है कि किशोर अल नूर मस्जिद और लिनवुड एवेन्यू मस्जिद में गोलीबारी में शामिल नहीं था, जिसमें 40 अन्य घायल भी हुए हैं।

अगले महीने अदालत में उसकी फिर से पेशी है।

किशोर पर शुरू में नस्ल, जातीयता या राष्ट्रीयता के आधार पर व्यक्तियों के एक समूह के खिलाफ विरोध भड़काने के इरादे से अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया था।

यह आरोप सोमवार को वापस ले लिया गया और उसकी जगह दो नए आरोप लगाए गए।

प्रत्येक आरोप के लिए अधिकतम सजा 14 साल की जेल है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022