क्राइस्टचर्च टेस्ट : पहले सत्र में पवेलियन लौटे दोनों सलामी बल्लेबाज

Follow न्यूज्ड On  

क्राइस्टचर्च, 29 फरवरी (आईएएनएस)| भारत ने यहां हेग्ले ओवल मैदान पर खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया।

भारत ने दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली तीन और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। युवा पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन पारी खेली और 54 रन बनाए, लेकिन उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल 30 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट की गेंद का शिकार हो गए। मयंक ने सिर्फ सात रन बनाए।

यहां से पुजारा और शॉ ने 50 रन जोड़े। 80 के कुल स्कोर पर काइल जेमिसन ने शॉ को टॉम लाथम के हाथों कैच करा भारत को दूसरा झटका दिया। शॉ ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 64 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022