क्रिस ब्राउन फिर कानूनी पचड़े में फंसे

Follow न्यूज्ड On  

 पेरिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)| हॉलीवुड के मशहूर गायक क्रिस ब्राउन हाल ही में दुष्कर्म के कथित आरोप के चलते दोबारा कानूनी पचड़े में फंस गए।

 29 वर्षीय क्रिस पर 24 साल की एक युवती ने आरोप लगाया है कि 15 और 16 जनवरी के बीच में क्रिस ने अपने होटल के रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने पर फ्रांस की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

युवती का कहना है कि लेस चैम्प्स- इलिसीस के पास स्थित एक क्लब में वह क्रिस से मिली। इसके बाद क्रिस उसे अपने संग अपने होटल के कमरे में लेकर गए, जहां उन्होंने उस युवती के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि क्रिस और उनके प्रतिनिधि ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

साल 2009 में उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड रिहाना पर क्रिस ने काफी बुरे ढंग से हमला किया था। इसके चलते उन्हें अपनी गलती को सुधारने के लिए 6 महीने का वक्त दिया गया, घरेलू हिंसा को लेकर उनकी काउसिंलिंग भी की गई और साथ ही 6 महीने की सामुदायिक सेवा करने को कहा गया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022