कृति ने ‘गर्ल क्रश’ प्रियंका के साथ डिनर किया

Follow न्यूज्ड On  

न्यूयार्क, 13 सितंबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री कृति सैनन ने न्यूयार्क फैशन वीक (एनवाईएफडब्ल्यू) के बाद भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ एकाएक डिनर की योजना बनाई, जिन्हें वे प्यार से ‘गर्ल क्रश’ कहती हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफ साझा किया है, जिसमें वे प्रियंका और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

कृति ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “एकाएक बनाई गई योजनाएं सबसे बेहतर होती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछली रात आपसे मिलना बहुत प्यारा था। गर्ल क्रश। नताशा पूनावाला इस बार एक अलग शहर में आपसे मिलना अच्छा लगा। रोहिन अय्यर यह यात्रा उम्दा रही। बहुत कुछ पाया।”

‘बरेली की बर्फी’ की अदाकारा ने इससे पहले एनवाईएफडब्ल्यू की कई तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वे लक्जरी लेबल कोच के क्रिएटिव डायरेक्टर स्टुअर्ट वेवर्स के साथ नजर आ रही हैं।

कृति की अगली फिल्म ‘पानीपत’ है, जो एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं।

इसके अलावा वह ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार काम कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022