करकरे पर प्रज्ञा की टिप्पणी अपमानजनक : आईपीएस एसोसिएशन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संघ ने मुंबई आतंकवाद-रोधी दस्ते के प्रमुख रहे हेमंत करकरे पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा दिए गए बयान की शुक्रवार को निंदा की।

प्रज्ञा ने शुक्रवार को कहा कि करकरे ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था और उनकी मौत उनके श्राप के कारण हुई।

करकरे 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे।

भारतीय पुलिस सेवा (केंद्रीय) संघ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है, “अशोक चक्र पुरस्कार प्राप्त आईपीएस हेमंत करकरे ने आतंकवादियों से लड़ते हुए महान कुर्बानी दी थी। हम वर्दी के लोग एक उम्मीदवार के अपमानजनक बयान की निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि हमारे सभी शहीदों की कुर्बानियों का सम्मान किया जाए।”

खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर जेल से छूटीं प्रज्ञा को भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल संसदीय सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। भोपाल सीट के लिए मतदान छठे चरण में 12 मई को होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022