‘करण-अर्जुन’ पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे

Follow न्यूज्ड On  

 बरेली, 19 जुलाई (आईएएनएस)| दो जंगली नर हाथियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। यह दोनों दो भाइयों की तरह हमेशा साथ रहते हैं। इनकी इसी घनिष्ठता की वजह से इन्हें करण-अर्जुन का नाम दिया गया है।

  एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जंगल के अधिकारियों ने कहा कि दोनों वयस्क हाथी करीबी लगाव प्रदर्शित करते हैं और एक दूसरे से 10 मीटर से ज्यादा दूरी पर नहीं रहते। जंगल के अधिकारियों ने इन दोनों हाथियों का नाम ‘करण’ और ‘अर्जुन’ रख दिया है।

दोनों हाथियों को बुधवार को ट्रैंकुलाइज्ड किया गया और गुरुवार देर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में छोड़ा गया।

झांसी के मुख्य वन संरक्षक व हाथी बचाव अभियान के प्रभारी पी.पी.सिंह ने कहा, “दोनो हाथी साथ रह रहे हैं। हमने उन्हें कभी अलग नहीं देखा। यहां तक कि जब हमने बुधवार को एक हाथी को ट्रैंकुलाइज्ड किया तो दूसरे हाथी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा, “यहां यह बहुत अलग था। दूसरा हाथी उसी इलाके में बना रहा और भागा नहीं। वास्तव में हाथी घटना स्थल के 50 मीटर के दायरे में बना रहा।”

माना जा रहा है कि यह दोनों शायद नेपाल में अपने झुंड से अलग होकर पीलीभीत पहुंच गए। इन्हें पहली बार 24 जून को पीलीभीत के अमारिया ब्लॉक में देखा गया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022