कर्नाटक के बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरू के लिए रवाना

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए गुरुवार को कांग्रेस व जद-एस के कम से कम 10 बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरू के लिए रवाना हुए। कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने वाले यह बागी विधायक उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से मिलने बेंगलुरू पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक मुंबई से अपरान्ह करीब दो बजे एक फ्लाइट से रवाना हुए और उनके शाम लगभग चार बजे बेंगलुरू पहुंचने की उम्मीद है।
 

इस्तीफा देने के बाद जो विधायक मुंबई के एक होटल में टिके हुए थे उनमें शिवराम हेब्बर, प्रताप गौड़ा पाटील, बी. सी. पाटील, बैराती बसवराज, एस. टी. सोमशेखर, रमेश झारकिहोली, गोपालैया, एच. विश्वनाथ, नारायण गौड़ा और महेश कुमुतली शामिल हैं।

बागी विधायक पिछले तीन दिनों से होटल में कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहे थे। उन्हें मनाने के लिए कर्नाटक के मंत्री डी. के. शिवकुमार व अन्य नेता होटल में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, मगर उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने यह कार्रवाई बागी विधायकों की ओर से मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को लिखे पत्र के बाद की गई थी जिसमें विधायकों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की अपील की थी।

बाद में शिवकुमार व अन्य को कर्नाटक भेज दिया गया था और पुलिस ने होटल परिसर में निषेधात्मक आदेश लागू कर दिए थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022