कर्नाटक के किसानों ने मोदी सरकार पर जताया भरोसा : भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के ग्राम पंचायत चुनावों में मिली सफलता का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों को दिया है। कहा है कि चुनाव कृषि सुधार कानूनों पर फैलाये जा रहे झूठ के बीच हुए इस चुनाव में जनता और किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें मोदी सरकार पर भरोसा है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी मुख्यालय पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पिछले 10-11 महीने में देश के सामने 2 चुनौतियां आई हैं। एक तो कोरोना वायरस की, दूसरी, झूठ, पाखंड और यू-टर्न की राजनीति, जिसकी शुरूआत 2019 से पहले शुरू हुई थी। मई 2019 में कर्नाटक में भाजपा को 51.38 प्रतिशत वोट के साथ 28 में से 25 सीट मिलीं थी। कांग्रेस को 1 और जेडीएस को भी केवल 1 सीट मिली थी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में भी हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए निर्णायक बहुमत दिया है। यह चुनाव कृषि सुधार कानूनों पर फैलाये जा रहे झूठ के बीच हुआ था। इसमें से 55 प्रतिशत ग्राम पंचायत भाजपा समर्थित हैं और 53 प्रतिशत सदस्य भाजपा समर्थित हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि कर्नाटक के किसानों ने बड़ा सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें मोदी जी के विजन और पिछले कुछ वर्षों में किसानों के फायदे के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर पूर्ण विश्वास है।

— आईएएनएस

एनएनएम-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022