कर्नाटक के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सेदम कोरोना पॉजिटिव

Follow न्यूज्ड On  

कलबुर्गी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बासवराज पाटिल सेदम कोरोनोवायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने दी।

पार्टी के जिला अध्यक्ष सिद्दाजी पाटिल ने आईएएनएस से फोन पर कहा, “कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेदम को राज्य सरकार द्वारा संचालित गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है।”

कलबुर्गी राज्य के उत्तरी क्षेत्र में बेंगलुरु से लगभग 630 किलोमीटर की दूरी पर है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सेदम 2000-03 तक कर्नाटक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। वह 2012-18 तक राज्यसभा सदस्य और 1990-96 तक विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं।

सेदम वर्तमान में कल्याण कर्नाटक मानव संसाधन, कृषि और सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष हैं।

कन्नड़ में दिए गए बयान में सेदम ने कहा, “जैसा कि मुझे क्षेत्र में दौरे के कारण संक्रमण ने जकड़ा है। मैं हाल ही में मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से आग्रह करता कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022