कर्नाटक में 17 विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में लेंगे शपथ

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू, 20 अगस्त (आईएएनएस)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा अपने मंत्रिमंडल विस्तार के पहले चरण में 17 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल करेंगे। पार्टी के अधिकारी जी मधुसूदन ने आईएएनएस को बताया, “हमारी पार्टी हाईकमान ने 17 विधायकों की सूची को कैबिनेट में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को शहर के राजभवन में राज्य के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।”

राज्यपाल कड़ी सुरक्षा के बीच राजभवन में सांसदों को पद की शपथ दिलाएंगे।

शपथ लेने वाले विधायकों के नाम हैं : गोविंद करजोल, सी.एन. अश्वथ नारायण, लक्ष्मण सावदी, के.एस.ईश्वरप्पा, आर अशोक, जगदीश शेट्टार, बी श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बसवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पूजारी, जे.सी.मधु स्वामी, चंद्रकांतगौड़ा पाटिल, एच. नागेश, प्रभु चौहान और जॉली शशिकला अन्नासाहेब। जॉली कैबिनेट में एकमात्र महिला होंगी।

17 में से 16 विधायक भाजपा के हैं और एक, एच. नागेश, मुल्बगल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कोटा श्रीनिवास पूजारी राज्य विधान परिषद में पार्टी के नेता हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तीन सप्ताह बाद, येदियुरप्पा के पास आखिरकार एक पूर्ण मंत्रिमंडल होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022