कर्नाटक में 7 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरु, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सात नए चेहरों को शामिल करने के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने बुधवार को पिछले 17 महीनों में तीसरी बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

राजभवन में बुधवार को शपथ लेने वालों में उमेश कट्टी, अरविंद लिंबावली, एम.टी.बी. नागराज, मुरुगेश निरानी, आर. शंकर, सी.पी. योगेश्वर और एस. अंगारा शामिल हैं।

राजराजेश्वरी नगर के विधायक मुनिरत्न नायडू को हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। नायडू उन 17 विधायकों में शामिल थे, जो दल बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। येदियुरप्पा ने हालांकि कहा कि उन्हें अगले मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान शामिल किया जाएगा।

छह नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जबकि कट्टी ने किसानों और भगवान के नाम शपथ ली।

सात नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ, येदियुरप्पा ने 33 कैबिनेट स्लॉट भरे हैं, जबकि आगे के लिए एक स्लॉट खाली रखा है। येदियुरप्पा ने आबकारी मंत्री एच. नागेश को अपने मंत्रालय से इस्तीफा देने का निर्देश दिया था और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री एक खाली सीट अपने पास रखेंगे।

जुलाई 2019 में कांग्रेस-जद (एस) सरकार के गिरने के बाद और येदियुरप्पा के पदभार संभालने के बाद से यह मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार था क्योंकि गठबंधन सहयोगियों के 17 विधायक अपनी विधानसभा सदस्यता त्याग कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022