कर्नाटक उपचुनाव : एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| कर्नाटक में स्थानीय एग्जिट पोल का अनुमान है कि सत्तारूढ़ भाजपा को गुरुवार को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर जीत मिलेगी। कन्नड़ समाचार चैनल पॉवर टीवी ने भाजपा के लिए कम से कम आठ और अधिकतम 12 विधानसभा सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है।

एक्जिट पोल में कांग्रेस को तीन-छह सीटें और जनता दल (सेकुलर) को दो सीटे दी गई हैं।

एक अन्य कन्नड़ समाचार चैनल पब्लिक टीवी ने भाजपा के 8 से 10 सीटें जीतने, जनता दल (सेकुलर) के एक से दो सीटें और कांग्रेस के तीन से पांच सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

एक अन्य समाचार चैनल बीटीवी ने भाजपा को नौ से 11 सीटें, जनता दल (सेकुलर) को दो सीटें और कांग्रेस को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

पॉवर टीवी व पब्लिक टीवी के अनुसार, होसकोटे सीट पर कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है, जबकि बीटीवी ने स्वतंत्र उम्मीदवार के जीतने का अनुमान लगाया है।

बेंगलुरू सिटी में पॉवर टीवी ने कांग्रेस के शिवाजीनगर सीट पर जीत का अनुमान लगाया है, जबकि बीटीवी ने भाजपा के जीतने का अनुमान जाहिर किया है। पब्लिक टीवी ने कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान लगाया है।

सेंटर फॉर वोटिंग ओपिनियन एंड ट्रेंड्स इन इलेक्शन रिसर्च (सीवीओटर) के अनुसार, गुरुवार को हुए उपचुनाव में भाजपा के 12 से 15 सीटों पर जीतने की उम्मीद है।

इसने कांग्रेस के सिर्फ तीन सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है और कहा कि जनता दल (सेकुलर) एक भी सीट नहीं जीत सकती।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि 4,185 मतदान केंद्रों पर 37.77 लाख मतदाताओं ने गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022