कर्नाटक : येदियुरप्पा आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू, 26 जुलाई (आईएएनएस)| कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राजभवन में राज्यपाल वाजूभाई वाला के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और वे शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वाला से मिलने के बाद उल्लासित येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, “राज्यपाल ने हमारी पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने की अनुमति दे दी है, तो मैं राजभवन में आज (शुक्रवार) शाम 6-6.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।”

भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां आईएएनएस से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उनसे जल्द से जल्द सरकार बनाने का दावा पेश कर खुद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहने के बाद येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022