कुशवाहा के फैसले का महागठबंधन ने किया स्वागत, भाजपा बिफरी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 दिसंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अलग हो जाने की घोषणा के बाद बिहार का सियासी पारा भी चढ़ गया है। इस सियासी घटना के बाद यहां बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां कुशवाहा के इस कदम को अति महत्वाकांक्षा में उठाया गया कदम और खुद के लिए नुकसानदेह बताया, वहीं राजद और कांग्रेस ने कुशवाहा के इस कदम का स्वागत किया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के नेता मंगल पांडेय ने कुशवाहा के इस कदम को महत्वकांक्षा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा, “उपेंद्र कुशवाहा का फैसला उनकी राजनीति के अंत की पटकथा है जो उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षा की कलम से स्वयं लिखी। एक्सप्रेस ट्रेन की सवारी छोड़ कोई लोकल ट्रेन पर नहीं बैठता।”

केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कुशवाहा को विश्वासघाती बताया। उन्होंने कहा “कुशवाहा साढ़े चार साल सत्ता सुख भोगने के बाद अब शहीद कहलाना चाह रहे हैं।..जनता सब कुछ समझती है।”

बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के नेता यूं तो इस मामले पर ज्यादा कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं, मगर जद (यू) नेता अशोक चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता उपेंद्र कुशवाहा को सबकुछ समझा देगी। कुशवाहा ने वही किया है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा, “यह मामला भाजपा का है, जद (यू) से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जद (यू) का गठबंधन भाजपा के साथ है, रालोसपा के साथ नहीं।”

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के निकल जाने से राजग पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे भी कुशवाहा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे थे।

कुशवाहा के इस कदम का महागठबंधन ने स्वागत किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कुशवाहा के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “मंत्री पद से कुशवाहा का इस्तीफा सही समय पर उठाया गया, सही कदम है।”

उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल अब एकजुट हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे से केंद्र की राजग सरकार की पोल खुल गई है।

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी कुशवाहा के मंत्री पद से इस्तीफे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “कुशवाहा ने बहुत देर कर दी। लेकिन, देर आए दुरुस्त आए। उनका महागठबंधन में स्वागत है।”

उल्लेखनीय है कि कुशवाहा ने सोमवार को दिल्ली में मंत्री पद से इस्तीफा देने तथा राजग से रालोसपा के अलग होने की भी घोषणा की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022