कूष्ण, अर्जुन जैसे हैं मोदी-शाह : रजनीकांत

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 11 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन के जैसे हैं। अमित शाह को उनके ‘मिशन कश्मीर’ (अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हटाने) पर बधाई देते हुए रजनीकांत ने इसे एक शानदार कदम करार दिया।

अभिनेता ने कहा, “हम नहीं जानते कि कृष्णा कौन हैं और अर्जुन कौन हैं। यह केवल वे (मोदी और शाह) जानते हैं।”

रजनीकांत ने यहां चेन्नई में एक किताब विमोचन समारोह में ये बात कही। इस किताब का शीर्षक ‘लिसनिंग, लर्निग एंड लीडिंग’ है जिसमें उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के दो साल के कार्यकाल का जिक्र है।

रजनीकांत ने इस मौके पर नायडू को एक आध्यात्मिक व्यक्ति कहा जो लोक कल्याण में रुचि रखते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के.पलनिस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेलवम भी मौजूद थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022