Kutumba Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: कुटुम्बा बिहार की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, इस सीट पर साल 2015 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार कुटुम्बा विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। कुटुम्बा विधानसभा सीट बिहारके औरंगाबाद जिले में आती है। कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र जिले का सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाका है।
कुटुम्बा सीट का इतिहास
अगर इस सीट के गठन की बात करें तो 2008 में परिसीमन के बाद कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र (Kutumba) अस्तित्व में आया। इस सीकट के अस्तित्व में आने के बाद इस सीट के लिए 2010 में विधानसभा का पहला चुनाव हुआ जिसमें जदयू (JDU) के ललन राम ने जीत हासिल की थी। वहीं राजद (RJD) के सुरेश पासवान को हार का सामना करना पड़ा था।
इस सीट का चुनावी समीकरण
2.57 लाख मतदाता वाले इस क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1,24,164 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1,02353 है। इस क्षेत्र में एनडीए तथा महागठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलियों की भूमिका भी अहम हो सकती हैं।
2015 के चुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत
फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। अभी इस सीट की कमान राजेश कुमार संभाल रहे हैं। साल 2015 के चुनाव में राजेश कुमार ने हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन को हराया था। राजेश कुमार को जहां 51303 सीट मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हम पार्टी के उम्मीदवार को 4120 वोट मिले थे।
2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
जनाधिकार पार्टी- पप्पू शर्मा
कांग्रेस-राजेश राम
हम-
Kutumba Vidhan Sabha के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Rajesh Kumar | INC | 51303 | Santosh Kumar Suman | HAM(S) | 41205 |
2010 | Lalan Ram | JD(U) | 42559 | Suresh Paswan | RJD | 28649 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…