क्या झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे मरांडी?

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)| झारखंड में हुई विशाल रैली में बाबूलाल मरांडी के भाजपा में लौटने के एक दिन बाद पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भाजपा महासचिव मुरलीधर राव को राज्य विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 यह जानकारी भाजपा नेता अरुण सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

व्यापक रूप से संकेत मिल रहा है कि झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी मरांडी को मिल सकती है। एक अलोकप्रिय गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रघुबर दास के चेहरे के साथ मैदान में उतरी भाजपा को हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए अब इस नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा आदिवासी नेता मरांडी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

अगर ऐसा होता है तो इसे मरांडी द्वारा अपनी राजनीतिक पार्टी झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक का भाजपा में विलय करने पर उन्हें भगवा पार्टी की ओर से दिया गया बड़ा तोहफा माना जाएगा।

मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेतृत्व की मौजूदगी में रांची के जगन्नाथ मैदान में आयोजित एक समारोह में दोबारा से भाजपा का दामन थाम लिया। मरांडी की ‘घर वापसी’ के गवाह बनने के लिए भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हुई थी। आयोजन में मरांडी ने अपनी पार्टी के भाजपा में विलय की घोषणा की।

2000 में झारखंड के गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री बने मरांडी को भाजपा में आंतरिक कलह के कारण 2003 में पद छोड़ना पड़ा। असंतोष के बाद उन्होंने 2006 में भाजपा से अलग होकर एक नया राजनीतिक दल बनाया।

इस बार भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव हार गई। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में इसे 25 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस और राजद के साथ चुनाव लड़ने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सहज बहुमत हासिल करते हुए सरकार बनाई।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022