बिहार: नए साल पर लालू ने दिया नया नारा, ‘दो हजार बीस, हटाओ नीतीश’

Follow न्यूज्ड On  

पटना | बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महीने का समय शेष है, परंतु सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी प्रारंभ हो गई है। इसी कड़ी में चुनावी वर्ष में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को नया नारा गढ़ा है। लालू ने कहा ‘दो हजार बीस-हटाओ नीतीश’। चुनाव से पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील की और एक नारा दिया, “दो हजार बीस, हटाओ नीतीश।” उल्लेखनीय है कि बिहार में जद (यू) और भाजपा की सरकार है।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राबड़ी ने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री दुष्कर्मियों को बचाना चाहते हैं, क्योंकि मूंछ वाले, तोंद वाले अन्य आरोपी उनके साथ कैबिनेट में बैठे हैं?”

राबड़ी ने एक अन्य ट्वीट में सवालिया लहजे में कहा, “नीतीश जी बताएं, वह ब्रजेश ठाकुर के अखबार को करोड़ों का विज्ञापन क्यों देते थे? उसके स्वयंसेवी संस्था को फंड क्यों करते थे? उसके घर केक खाने क्यों जाते थे? उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे?”

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह में यौन शोषण के मामले में ब्रजेश मुख्य आरोपी है और वह जेल में बंद है।


बिहार में अपराधी बेलगाम: हाजीपुर जेल में कैदी की गोली मारकर हत्या, 20 करोड़ के सोना लूट कांड में था आरोपी

This post was last modified on January 4, 2020 3:14 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022