लालू ने कार्टून के जरिए नीतीश पर किया तंज : थक गए हैं, अब आराम कीजिए

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा गया है। नीतीश कुमार को थका हुआ व्यक्ति बताते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक कार्टून शेयर करते हुए नीतीश कुमार के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि समुद्र तट नहीं होने के कारण बिहार में लोग उद्योग लगाने नहीं पहुंच रहे हैं।

कार्टून के साथ लालू के अंदाज में भोजपुरी भाषा में लिखा गया है, “बिहार में अब हिंद महासागर भेजल जाओ का? पंद्रह बरस के नाकामी के खाली गाल बजा के छिपाइबा? ए नीतीश! तू थक गईल बाड़ा अब जा आराम करा। ”

(बिहार में अब क्या हिंद महासागर भेजा जाए? 15 साल की नाकामी को छिपाने के लिए बेवजह बात की जा रही है। नीतीश अब आप थक गए हैं, जाइए, आराम कीजिए)

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद इन दिनों चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रांची रिम्स में भर्ती हैं।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022